बरेली के आंवला में सुमित की हालत नाजुक, पत्नी ने छह नामजद और तीन अज्ञात पर लगाया हत्या की कोशिश का आरोप
बरेली। आंवला क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर चली आ रही रंजिश ने शनिवार शाम खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। त्रिपोलिया बाजार के पास दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग में एक राहगीर सज्जाद की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि सुमित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमित की पत्नी ने छह नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी सात लोगों पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पत्नी का आरोप- पति को घेरकर पीटा, फिर हुई फायरिंग
मोहल्ला गंज निवासी दामिनी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह अपने पति सुमित के साथ त्रिपोलिया बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान चौराहे पर कथित तौर पर घात लगाए बैठे तरुण, वरुण, सुदेश सिंह उर्फ भूरे, नवीन सिंह, सचिन, गौरव सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने सुमित को घेर लिया।
दामिनी के मुताबिक, आरोपियों ने फरसे और लाठी-डंडों से सुमित को पीटा और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए लठैता मोहल्ले की ओर ले गए। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही गई है। परिवार के लोगों को जानकारी मिलने पर जेठ समेत अन्य परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इसी दौरान फायरिंग हुई, जिसमें राहगीर सज्जाद की गोली लगने से मौत हो गई।
सुमित को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले सरकारी अस्पताल, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर दिल्ली के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। दामिनी ने आरोप लगाया कि मोहल्ला लठैता निवासी तरुण ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया।
दूसरे पक्ष ने भी लगाए फायरिंग के आरोप
वहीं, लठैता निवासी रेनू ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा तरुण शनिवार शाम करीब 4:30 बजे गंज त्रिपोलिया बाजार से घर लौट रहा था। आरोप है कि पुरैना ढाल निवासी मोहित गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, सचिन गुप्ता और महेश चंद्र गुप्ता ने रास्ते में उसे रोक लिया और तमंचों से फायरिंग की।
रेनू के मुताबिक, तरुण ने पड़ोस में अपने ताऊ के घर में घुसकर जान बचाई। उन्होंने दावा किया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। साथ ही आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर को बरेली स्थित विश्वविद्यालय से लौटते समय भी तरुण को घेरकर पीटा गया था। इस मामले में बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही गई है।
वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी पुलिस
सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल घटना में राहगीर की मौत और सुमित की गंभीर हालत के बीच दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस मारपीट, फायरिंग और पुरानी रंजिश से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।