Haldwani: संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज की एकजुटता जरूरी : शिव अरोरा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति उत्तरांचल पंजाबी महासभा से संबद्ध

हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल ब्लू स्काई में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने पंजाबी समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर काम करना होगा।

शिव अरोरा ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा मेहनत, संघर्ष और कर्मठता के बल पर देश और उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रमों के माध्यम से विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों और उनके बुजुर्गों के संघर्ष और योगदान को सम्मान देने का कार्य किया है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने इतिहास और पूर्वजों के संघर्ष को जानने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ऊर्जा निगमों में हड़ताल पर सख्त रोक, सरकार ने लागू किया एस्मा

कार्यक्रम में दर्जाधारी दिनेश मानसेरा ने कहा कि पंजाबी समाज ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर देश के साथ ही उत्तराखंड की तरक्की में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज की एकजुटता को और मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा से संबद्ध हुई समिति

कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हरिमोहन अरोरा ने अपनी संस्था को उत्तरांचल पंजाबी महासभा से संबद्ध करने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महासचिव राजकुमार फुटेला ने संगठन को विस्तार देते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने संजय ढींगरा को प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र साहनी को मंडल सचिव और पंकज कपूर को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पंजाबी समाज से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 56 लाख के 256 मोबाइल बरामद...पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 12 राज्यों से खोज निकाले गुम फोन

महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डावर ने संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा गतिविधियों को और व्यापक बनाया जाएगा।

विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम को किया याद

कार्यक्रम का संचालन कर रहे समिति के महामंत्री मुकेश ढींगरा ने हरिद्वार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने के साथ-साथ बेहद भावुक भी रहा। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों और विस्थापित परिवारों के संघर्ष को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ना जरूरी है, ताकि समाज अपने पूर्वजों के संघर्ष, त्याग और उपलब्धियों को समझ सके।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला: उग्र भीड़ ने खोकोन दास को जिंदा जलाया, चौथी बड़ी घटना से दहशत

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, संदीप गांधी, राजीव बग्गा, डॉ. एनके मेहता, डॉ. विनय खुल्लर, डॉ. अतुल राजपाल, अशोक राजपाल, राजीव वाही, संजीव आनंद, प्रेम मदान, हितेन्द्र भसीन, सूरज लाम्बा, सुनील सूरी, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, अनिमेष गिरधर और आकर्ष सचदेवा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा के साथ उपमा सेठी, नीतू साहनी, रीना मानसेरा, भूमिका बंगा, पूजा बग्गा, शालिनी गुंबर और आस्था गुंबर सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page