रिव्यू–रेटिंग स्कैम: हरिद्वार निवासी से 70 लाख की ठगी, एसटीएफ ने राजस्थान से आरोपित को दबोचा

खबर शेयर करें

देहरादून। ऑनलाइन रिव्यू और रेटिंग के नाम पर चल रहे साइबर फ्रॉड में उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से एक ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को बड़ी कंपनी का अधिकारी बताकर हरिद्वार निवासी व्यक्ति से 70 लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया था।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के अनुसार, हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने सितंबर में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर खुद को सीएमई ग्रुप कंपनी का अधिकारी बताया। व्हाट्सएप के माध्यम से गूगल रिव्यू के बदले वेतन देने का झांसा देकर उन्हें एक टेलीग्राम लिंक के जरिए कंपनी ग्रुप में जोड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर में दिल दहला देने वाली घटना...22 दिन पहले शादी करने वाले नवविवाहित जोड़े ने एक ही फंदे से दी जान

ग्रुप में मौजूद ठगों ने अलग-अलग कार्यों के लिए प्रीपेड राशि जमा करने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने कई बैंक खातों और यूपीआई आईडी पर कुल 70.31 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में जब फंड निकालने की बारी आई तो ठगों ने क्रेडिट स्कोर सुधारने और टैक्स जमा करने के नाम पर और रकम मांगी। इसके बावजूद फंड रिलीज नहीं किया गया, तब पीड़ित को ठगी का पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: एसटीएच में 6.4 किलो की विशाल गांठ का सफल ऑपरेशन, पिथौरागढ़ की महिला को मिली नई जिंदगी

मामले की जांच निरीक्षक आशीष गुसांई को सौंपी गई। साइबर टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप डिटेल का विश्लेषण कर खाताधारक निक्की जैन, निवासी चांदपौल बाजार, जयपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

You cannot copy content of this page