देहरादून: हाईवे पर स्टंट करना पड़ा महंगा, दो बाइक सवारों पर पुलिस की कार्रवाई

खबर शेयर करें

देहरादून। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सुर्खियां बटोरने की चाहत दो युवकों को भारी पड़ गई। नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते इन युवकों का वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा: ईरान के ठिकानों पर अमेरिकी हमले, मिसाइल-ड्रोन भंडार और रडार साइट्स को बनाया निशाना

वीडियो में दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक से रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी करते नजर आ रहे थे। जांच में सामने आया कि स्टंट करने वाली बाइकें सुमित (21) पुत्र मुनेश, निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला और सत्यम सैनी (21) पुत्र यशवीर सैनी, निवासी नौका दूधली रोड, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के नाम पर पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Job Update: उत्तराखंड में लगेंगे चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य

पुलिस ने दोनों बाइक चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनकी बाइकें सीज कर दीं। साथ ही दोनों युवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे 439 असिस्टेंट प्रोफेसरों के खाली पद, प्रस्ताव भेजा

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए जानलेवा स्टंट न करें और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page