उत्तराखंड: उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी: मंगलवार शाम को उत्तरकाशी जनपद के मोरी नेटवाड़ सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। पूजेली खंस्याड़ी जा रहे एक यूटिलिटी वाहन की तेज रफ्तार के कारण पुल की रेलिंग से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का शीशा टूटकर उसमें सवारियां खाई में गिर गईं।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी और रजिस्ट्री को पेपरलैस करने के विरोध में अधिवक्ता आज हड़ताल पर, निकलेंगे आक्रोश रैली

इस हादसे में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में पांच से छह लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई...ओखलकांडा के BDO देशराज हटाए गए, रामनगर में ABDO पद पर भेजे गए

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल व्यक्तियों को निजी वाहनों से सीएचसी मोरी भेजा गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर 108 एंबुलेंस, पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम यात्रा 2026...25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालु पहुंचे धाम, केदारनाथ में टूटा रिकॉर्ड

पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है, और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page