दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे कपिल शर्मा…बोले- हमें नहीं पता कोई किस दौर से गुजर रहा है, सिंगर की सर्जरी का किया खुलासा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली/देहरादून। मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड में एक स्टेज शो के दौरान हुई घटना को लेकर चर्चा में हैं। कार्यक्रम में उनकी परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताते हुए नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने दलेर मेहंदी को ठीक से गाना न गाने को लेकर टोका और उनके शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए हैं।

कपिल शर्मा ने शेयर किया मीका सिंह का वीडियो

इस पूरे विवाद के बीच सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी का बचाव किया था। मीका ने वीडियो में उनके शराब पीकर परफॉर्म करने के दावों पर सवाल उठाए और उनकी सेहत को लेकर अहम जानकारी दी। कपिल शर्मा ने मीका के इसी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दलेर मेहंदी के लिए भावुक संदेश लिखा।

यह भी पढ़ें 👉  Ankita Bhandari Case: पूर्व विधायक सुरेश राठौर को कोर्ट ने भेजा जेल, जमानत अर्जी खारिज, जांच में बढ़ी एक्सटॉर्शन की धारा

कपिल शर्मा ने कहा कि दलेर मेहंदी की हाल ही में बड़ी सर्जरी हुई है, जिसके बारे में संभवतः कई लोगों को जानकारी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के बारे में राय बनाने से पहले उसके हालात को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

कपिल ने अपने संदेश में कहा कि हमें दूसरों के प्रति थोड़ा और दयालु होना चाहिए, क्योंकि हमें नहीं पता कि कोई इंसान अपनी जिंदगी में किस दौर से गुजर रहा है। उन्होंने मीका सिंह की भी तारीफ की और अपने भाई के समर्थन में सामने आने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। कपिल ने लिखा, “मीका पाजी, सफाई देने के लिए आपका शुक्रिया। भगवान दलेर पाजी को आशीर्वाद दें। हम आपसे प्यार करते हैं, दलेर पाजी।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग को मिले 117 नए सीएचओ, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होगी तैनाती

मीका सिंह ने उठाए आरोपों पर सवाल

इससे पहले मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर दलेर मेहंदी पर लगाए गए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी पिछले करीब 30 साल से संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए हैं और लोगों को उनके बारे में कोई भी दावा करने से पहले तथ्यों पर ध्यान देना चाहिए।

मीका ने सवाल किया कि क्या किसी ने कभी दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रत्यक्ष जानकारी के यह कहना उचित नहीं है कि सिंगर शराब के नशे में थे या उनसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।

मीका ने अपने वीडियो में दलेर मेहंदी की हालिया बड़ी सर्जरी का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, सिंगर की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को जाने बिना उनकी परफॉर्मेंस पर टिप्पणी करना पूरे मामले का अधूरा पक्ष देखने जैसा है।

मंच पर विधायक की नाराजगी का वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, उत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल कार्यक्रम के बीच मंच पर पहुंचे और सिंगर के गाने के तरीके पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बुजुर्गों की सेहत के लिए आगे आए ब्रिगेडियर डॉ. पी.एस. भंडारी, आनंद आश्रम में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठाए, जबकि कई लोग उनके समर्थन में सामने आए।

अब कपिल शर्मा और मीका सिंह के समर्थन के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। जहां मीका ने दलेर मेहंदी की सेहत और शराब पीने के आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखा, वहीं कपिल शर्मा ने लोगों से अपील की कि किसी के मुश्किल दौर को समझे बिना उसके बारे में नकारात्मक राय बनाने से बचना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page