उत्तराखंड: देहरादून-बेंगलुरु सीधी उड़ान सेवा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु सीधी हवाई सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड के समग्र विकास और हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु से बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और निवेश को बल मिलेगा, साथ ही राज्य के युवाओं, उद्यमियों, आईटी प्रोफेशनल्स और छात्रों को बड़ी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार हवाई संपर्क मजबूत करने के लिए अधोसंरचना विकास और नीति स्तर पर निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: स्वतंत्रता दिवस और स्थापना दिवस पर खुखरायण बिरादरी की सभा, समाजसेवा में योगदान देने वालों का सम्मान

फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, दोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह और यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: चेक देने के लिए घर से निकल रहे थे जिला सूचना अधिकारी, बाइक स्टार्ट करते ही थम गई सांसें, आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहली उड़ान सोमवार को अपराह्न 4:30 बजे देहरादून से रवाना हुई और 7:30 बजे बेंगलुरु पहुंची। नई सेवा से यात्रियों को चेन्नई, गोवा, कोच्चि, पुणे, विशाखापत्तनम समेत 18 शहरों तक वन-स्टॉप कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में एमडीएमए ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, टनकपुर निवासी कुनाल राम कोहली गिरफ्तार

विशेष बात यह रही कि पहली उड़ान के लिए तैनात बोइंग 737-8 विमान पर उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला से प्रेरित टेल आर्ट प्रदर्शित किया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page