Haldwani: खेत में काम कर रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, गांव में दहशत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी (नैनीताल)। जिले के भद्ययूनी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रहे एक युवक पर बाघ ने हमला कर उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान कमल बिष्ट (30) पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक खेत में कार्य कर रहा था, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, संगठन की नीतियों पर उठे सवाल

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता-निर्माता धीरज कुमार का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बाघ की लगातार बढ़ती गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले भी क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रेल यात्रियों को बड़ा झटका: काठगोदाम–जम्मूतवी और कानपुर–काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक निरस्त

ग्रामीणों ने हमलावर बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page