हल्द्वानी : पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, भारत रत्न देने की मांग उठी

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। स्वराज आश्रम हल्द्वानी में शनिवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के विकास पुरुष, जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पं. तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 13 अगस्त को नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
Ad

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि पं. तिवारी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक और विकास पुरुष थे। उनका जीवन ईमानदारी, समर्पण और समाजसेवा की मिसाल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: उफनाई टौंस नदी में गिरा वाहन, ड्राइवर ने वाहन की छत पर चढ़ बचाई जान

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार से मांग की कि पं. नारायण दत्त तिवारी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए, ताकि उनके ऐतिहासिक योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।

श्रद्धांजलि सभा में हेमन्त बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला भट्ट, मधु सांगुड़ी, सुहैल सिद्दीकी, मलय बिष्ट, रेनू तोमर, मयंक भट्ट, अमित रावत, कोमल जायसवाल, दिनेश सांगुड़ी, गोविंद बगड़वाल, राजेन्द्र उपाध्याय, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप जोशी, मनोज भट्ट, दिवेश तिवारी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, चंदन भाकुनी, राजकुमार, गणेश टम्टा, संजू उप्रेती, प्रदीप बिष्ट, ताहिर भाई, उदित करायत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: डीएम का तहसील में औचक निरीक्षण, एक साल से लंबित भूमि सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page