Haldwani: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी खबर, प्रवेश की तारीख बढ़ी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2026 सत्र के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक दिन की अतिरिक्त मोहलत दी गई है। विश्वविद्यालय ने पूर्व में पंजीकृत विद्यार्थियों के शेष सेमेस्टरों और वर्षों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी है। ऐसे में पात्र विद्यार्थियों के पास प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अब अंतिम अवसर है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम और षष्ठ सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी, जहां लागू हो, निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर के बाद प्रवेश की तारीख में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में दर्दनाक हादसा: मुसाताल ताल में नहाते वक्त डूबे दो एयरफोर्स कर्मी, शव बरामद

नए प्रवेश की प्रक्रिया बंद

विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश और नए विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया 13 अक्टूबर को ही बंद हो चुकी है। तिथि बढ़ाने का लाभ केवल जुलाई 2026 सत्र में पहले से पंजीकृत उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्हें अपने अगले सेमेस्टर या वर्ष में प्रवेश लेना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सदभव रौतेला ने राज्य शतरंज में मारी बाजी, नेशनल के लिए चयनित

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पिथौरागढ़–देहरादून रूट पर अब उड़ेगा 42-सीटर विमान, फरवरी से नई हवाई सेवा की तैयारी तेज
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page