कठुआ में दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 4-5 आतंकियों को घेरा

खबर शेयर करें

जम्मू। कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में एलओसी से करीब 5 किलोमीटर दूर सान्याल गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रविवार शाम करीब 6:30 बजे शुरू हुई यह मुठभेड़ तीन घंटे तक चली, लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया। सुबह होते ही सेना ने दोबारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बलूचिस्तान में बढ़े विद्रोही खतरे, पाकिस्तान रेलवे ने रात में ट्रेनों का संचालन बंद किया

ड्रोन से हो रही निगरानी, पंजाब के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सेना ड्रोन की मदद से आतंकियों के ठिकानों की निगरानी कर रही है। इसके साथ ही, पंजाब के सीमावर्ती जिलों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि आतंकी घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मेरठ: सात बच्चों की मां युवक से निकाह को अड़ी, घर के बाहर धरना; युवक ने लगाया ब्लैकमेलिंग और जानलेवा हमले का आरोप

बच्ची और उसके माता-पिता को बनाया था बंधक
सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने एक परिवार को बंधक बना लिया था। इस दौरान महिला अपनी बच्ची के साथ भागने में सफल रही, हालांकि आतंकियों ने गोली मारने की धमकी दी थी। बाद में महिला का पति भी उनके चंगुल से बच निकला। इस घटना में बच्ची को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इस्लामाबाद: सिंध के गृहमंत्री के घर पर हमला, आगजनी और हिंसा में दो प्रदर्शनकारी ढेर, दर्जनभर घायल

सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेरा
सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षाबल आतंकियों को चारों ओर से घेर चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में 4-5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबल ऑपरेशन को तेजी से अंजाम दे रहे हैं ताकि किसी भी तरह की जनहानि न हो और आतंकियों को मार गिराया जा सके।

You cannot copy content of this page