दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 10 गिरफ्तार, पाकिस्तान-नेपाल कनेक्शन उजागर

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में विदेशी निर्मित अत्याधुनिक हथियारों का भारी जखीरा बरामद हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपियों के पास से 21 विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें सब-मशीन गन, ऑटोमैटिक पिस्टल और करीब 200 कारतूस शामिल हैं। बरामद हथियारों में स्टोएगर, PX-5.7, PX-3, शैडो CZ, बेरेटा, टॉरस और वाल्थर जैसे हाई-एंड पिस्तौल शामिल हैं। खास बात यह है कि PX-5.7 पिस्तौल आमतौर पर स्पेशल फोर्सेज द्वारा इस्तेमाल की जाती है, जिससे इस नेटवर्क की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो अधिनियम के दुरुपयोग पर जताई गंभीर चिंता, किशोर प्रेम संबंधों के लिए सुझाया ‘रोमियो-जूलियट क्लॉज’

जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से संचालित हो रहा था। तस्कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठनों से जुड़े हुए थे और इनके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक फैले हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Indonesia Masters 2025: पीवी सिंधु का क्वार्टरफाइनल में सफर खत्म, लक्ष्य सेन भी बाहर

प्रारंभिक जांच के अनुसार, हथियारों की तस्करी पाकिस्तान से शुरू होकर नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में की जाती थी। इसके बाद इन्हें दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाया जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट विस्तार: उत्तरकाशी को पहली बार मंत्री पद मिलने की उम्मीद

क्राइम ब्रांच अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके फंडिंग स्रोतों की गहन जांच कर रही है। इस खुलासे को राजधानी में सक्रिय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page