नैनीताल-बेतालघाट घटनाओं पर सीएम धामी सख्त, सीबीसीआईडी करेगी जांच

खबर शेयर करें

भराड़ीसैंण/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल और बेतालघाट में हाल ही में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी हाल में समझौता नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक घोटाला: ICICI बैंक कर्मचारी ने निवेश का झांसा देकर 31 लाख से ज्यादा हड़पे, केस दर्ज

मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ मंडल आयुक्त को समूचे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट पंद्रह दिन के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कदम उठाते हुए उन्होंने भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी और तल्लीताल थानाध्यक्ष का जनपद से बाहर तबादला करने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही, सीएम धामी ने घोषणा की कि नैनीताल और भवाली में घटी घटनाओं तथा दर्ज समस्त प्राथमिकी की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और राज्य सरकार किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शेगी नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: हल्दूचौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू, पहले दिन 267 लोगों ने उठाया विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page