गंगोत्री हाईवे पर हादसा, मलबे की चपेट में आए दो युवक

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास देर शाम बड़ा हादसा हो गया। हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को पैदल पार कर रहे दो युवक अचानक आए मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी मिसाइल हमला, कतर के अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का पलटवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी से अचानक मलबा गिरा, जिसकी चपेट में सुक्की गांव निवासी दोनों युवक आ गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहाड़ को मिली बड़ी राहत...हल्द्वानी-मुक्तेश्वर रोडवेज सेवा शुरू, अब सफर होगा आसान

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार भूस्खलन होने से आवाजाही खतरों से खाली नहीं है। वहीं प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

You cannot copy content of this page