सीएम धामी ने 9.43 लाख पेंशनधारकों को दी बड़ी सौगात, डीबीटी से 140 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली के माध्यम से दिसंबर माह की पेंशन किश्त सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यभर के 9 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। लाभार्थियों में वृद्धजन, विधवाएं, दिव्यांगजन और निराश्रित वर्ग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का कहर: बुआखाल-रामनगर एनएच 121 पर कलगड़ी पुल ढहा, दो ब्लॉकों का संपर्क टूटा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अब सभी प्रकार के भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में किए जा रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत...बीएसएफ जवान पर प्रेमिका को जहर देकर हत्या का आरोप, खुद भी खाया जहर

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र व्यक्तियों का 59 वर्ष की आयु से ही चिन्हीकरण कर लिया जाए, ताकि 60 वर्ष पूर्ण होते ही उन्हें बिना किसी देरी के पेंशन का लाभ मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए पेंशन योजनाओं के अंतर्गत नियमित सत्यापन और निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छात्रों से मिट्टी ढुलवाने का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित...Video

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव प्रकाश चन्द्र सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page