उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम: आज पहाड़ों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, तेज तूफान की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 मई को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम खतरनाक रूप ले सकता है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत

मौसम विभाग ने बताया कि 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: UOU की 36वीं विद्यापरिषद की बैठक सम्पन्न, बीएड (ODL), नेपाली छात्रों के प्रवेश समेत 19 प्रस्तावों को मंजूरी

वहीं, अन्य जिलों में भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  शीतलहर–कुहासे की मार: नैनीताल जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी तक रहेंगे बंद

17 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 17 मई तक जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page