Uttarakhand: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, दो महीने में दीपक सिंह और आदित्य रत्न के दोबारा तबादले

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड वन विभाग में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी दीपक सिंह और आदित्य रत्न का करीब दो महीने के भीतर दोबारा तबादला कर दिया गया है। नए आदेश के तहत दीपक सिंह को पिथौरागढ़ वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है, जबकि आदित्य रत्न को हल्द्वानी वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग का कार्यभार अब आईएफएस अधिकारी राहुल मिश्रा संभालेंगे, जो इससे पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में उप निदेशक के पद पर तैनात थे।

दीपक सिंह का पांच अगस्त को अल्मोड़ा से तराई पूर्वी वन प्रभाग में तबादला किया गया था। अब उन्हें वहां से हटाकर पिथौरागढ़ वन प्रभाग भेजा गया है। आदेश के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता, प्रशासनिक आवश्यकता और अधिकारी के कार्यानुभव को देखते हुए निर्धारित कार्यकाल पूरा होने से पहले उनका तबादला किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 11 माह के मासूम सहित तीन की मौत

वहीं, आदित्य रत्न का अगस्त में बागेश्वर से पिथौरागढ़ वन प्रभाग में तबादला किया गया था। अब उन्हें पिथौरागढ़ से हटाकर हल्द्वानी वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। आदेश में कहा गया है कि पारिवारिक परिस्थितियों के मद्देनजर उनके अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रशासनिक हित में यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज...3 पूर्व विधायक समेत 6 बड़े नेता आज कांग्रेस में होंगे शामिल

वन विभाग के इस फेरबदल में अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। राजाजी नेशनल पार्क की उप निदेशक पंडित शिरीन संजय का तबादला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पद पर किया गया है। इसके अलावा अपर प्रमुख वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, विधायकों से पहचान बताकर लोगों को फंसाता था आरोपी

You cannot copy content of this page