दिल्ली में प्रदर्शन के बाद लोगों को राहत…ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख रास्ते खोले, इन मार्गों पर यातायात हुआ सामान्य

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत बंद और डायवर्ट किए गए कई प्रमुख मार्गों को यातायात पुलिस ने अब आम जनता के लिए खोल दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और खोले गए मार्गों पर यातायात की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो गई है। इससे दिनभर ट्रैफिक की परेशानी झेल रहे वाहन चालकों को राहत मिली है।

इन प्रमुख मार्गों पर आवाजाही बहाल

यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों और चौराहों से प्रतिबंध हटा दिए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • धौला कुआं लूप से सरदार पटेल मार्ग
  • रोहिणी का महादेव चौक
  • मुकरबा चौक
  • एनएच-44 और उससे जुड़ा यूईआर खंड
  • महिंद्रा पार्क
  • हकीकत नगर नाला
  • आजादपुर
  • अरबिंदो मार्ग पर आईएनए से एम्स तक का हिस्सा
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहाड़ों पर फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

इन मार्गों पर यातायात बहाल होने के बाद वाहनों की आवाजाही में सुधार आने लगा है। हालांकि, अन्य स्थानों पर यातायात की स्थिति के अनुसार वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर हादसा, विजय देवरकोंडा की कार को टक्कर, बाल-बाल बचे अभिनेता

कई प्रमुख चौराहों पर प्रभावित रहा यातायात

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली के कई महत्वपूर्ण मार्गों और चौराहों पर यातायात प्रतिबंधित या डायवर्ट किया गया था। प्रभावित स्थानों में शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक और राम चरण अग्रवाल चौक शामिल रहे।

इसके अलावा मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, लोदी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंडअबाउट और सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग पर भी यातायात प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में 43 करोड़ रुपये में ‘गोल्ड कार्ड’, डोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया EB-5 वीजा का नया पोर्टल

ट्रैफिक अपडेट देखकर ही घर से निकलें

दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ताजा ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें। जिन मार्गों से प्रतिबंध हटाए गए हैं, वहां वाहनों की कतारें कम होने लगी हैं और यातायात सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page