उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM धामी ने दिए निर्देश

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं में मातृ शक्ति का विशेष और पूजनीय स्थान है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: फर्जी नशा मुक्ति केंद्र की बड़ी लापरवाही...नाबालिग वेंटिलेटर पर, संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ ही समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: झंगोरा पर सरकार का फोकस, न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा जल्द

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, इन सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 11 मई 2025
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page