Udham Singh Nagar: आम के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के आम के पेड़ से किशोरी का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। किशोरी के परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ अखिलेश कुमार समेत गदरपुर और केलाखेड़ा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार, किशोरी गदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात वह घर में सोई थी। रविवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो किशोरी बिस्तर से गायब मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सुबह करीब 5:30 बजे केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक आम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। किशोरी का शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में शुक्रवार से बदलेगा मौसम, चार पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

सूचना पर केलाखेड़ा थाना प्रभारी मनीष खत्री और गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अखिलेश कुमार और गुलरभोज चौकी प्रभारी मेघा शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षक सत्य प्रकाश रायपा के नेतृत्व में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल से लकड़ी का एक फट्टा भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चाची, भाई और चचेरे भाइयों ने की युवक की हत्या, शव जंगल में फेंका...चारों गिरफ्तार

हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

परिजनों ने किशोरी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द खुलासा करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  छठी बार मां बनीं सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा ‘भारत’, ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ नामकरण

सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page