Haldwani: सीएम धामी के कालाढूंगी दौरे पर युवा कांग्रेस का हंगामा, कुसुमखेड़ा में पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान हल्द्वानी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कुसुमखेड़ा चौराहे पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस की घेराबंदी के बीच कार्यकर्ता चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कारों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करते हुए कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मौसम खराब होने से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण रद्द

अंकिता भंडारी को न्याय न मिलने पर सरकार को घेरा

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने सरकार पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी पुलिस बल लगाकर रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में चोरी का खुलासा...12 घंटे में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किया गया छोटा हाथी बरामद

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक ओर सरकार महिला सम्मान के कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं दूसरी ओर अंकिता को न्याय दिलाने के सवाल पर जनता जवाब मांग रही है।

महंगाई-बेरोजगारी और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भी हमला

मयंक गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। हल्द्वानी समेत पूरे प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति और चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं से मुंह मोड़े बैठी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई...तीन अस्पतालों की संबद्धता निलंबित, एक पर 86 हजार का जुर्माना

छात्र नेता मेहुल साह और मंजू दानू ने कहा कि युवा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। पुलिस की ताकत के दम पर विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जनहित के मुद्दों पर संगठन अपना आंदोलन और तेज करेगा।

ये कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान मयंक गोस्वामी, हर्ष शर्मा, अक्षत पाठक, घनिष्ठ कुमार, भावेश कुरिया, यश सिंहाना, साहिल राज और सचिन राठौर समेत अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page