दर्दनाक सड़क हादसा: घने कोहरे में ट्रक ने कार को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

खबर शेयर करें

भिंड रोड हाईवे पर भीषण टक्कर, दो महिलाओं समेत चार की मौके पर ही गई जान

ग्वालियर: ग्वालियर में गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय निर्यात पर अमेरिका का 26% टैरिफ, टेक्सटाइल-इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को झटका

Fatal Road Accident in Gwalior: प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और भिंड जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया।

टक्कर के बाद झाड़ियों में जा घुसा ट्रक

हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने हिस्से में स्थित झाड़ियों में जा घुसा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कार में फंसे चारों शवों को बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पुलिस का नशा उन्मूलन अभियान तेज, बनभूलपुरा में नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

घना कोहरा और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि दृश्यता बेहद कम थी, जिसके चलते ट्रक चालक कार को समय रहते नहीं देख पाया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बनभूलपुरा में घर से 2 तमंचे-17 कारतूस बरामद, 7 साल की सजा पा चुका आरोपी फिर गिरफ्तार

ट्रक चालक फरार, जांच जारी

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page