मिस यूनिवर्स 2026 का ताज प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के सिर, भारत की काजिया लिज मेजो टॉप-30 तक पहुंचीं

खबर शेयर करें

75वें संस्करण में दुनियाभर की सुंदरियों के बीच कड़ा मुकाबला, डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल मिस यूनिवर्स के 75वें संस्करण में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्हें पिछली मिस यूनिवर्स मेक्सिको की फातिमा बॉश ने ताज पहनाया। प्रतियोगिता में दुनियाभर की सुंदरियों ने हिस्सा लिया और अंतिम दौर तक पहुंचने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म, केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला

प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली काजिया लिज मेजो इस बार खिताब जीतने से चूक गईं। उन्होंने टॉप-30 तक का सफर तय किया, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी इस उपलब्धि को भारतीय प्रतिभागी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फाइनल मुकाबले में जेनिफर बैरेटो ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रभावशाली जवाबों से निर्णायकों को प्रभावित किया। डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बारिश से हर्षिल घाटी में तेलगाड़ नदी उफान पर, बाजार और गांव खाली कराए गए

फाइनल राउंड में टॉप-5 प्रतियोगियों से पूछा गया कि मौजूदा दौर में दुनिया को अपने नेताओं से सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है। इस पर जेनिफर बैरेटो ने कहा कि दुनिया को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जिनमें सहानुभूति हो और जो दूसरों की भावनाओं को समझ सकें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग एक-दूसरे को जज करने और सवाल उठाने में लगे हैं। ऐसे में अच्छे नेतृत्व के लिए अपने मूल्यों पर कायम रहना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को 4 फरवरी तक आत्मसमर्पण का आदेश

भारत की काजिया लिज मेजो ने इसी साल अगस्त में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली केरल की पहली महिला बनी थीं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनका सफर टॉप-30 तक ही सीमित रहा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page