अब जीपीएस और ऑनलाइन कैमरों से होगी उत्तराखंड रोडवेज बसों की निगरानी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी बसों की निगरानी को और सख्त बनाने जा रहा है। जल्द ही सभी रोडवेज बसों में जीपीएस डिवाइस और ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस नई प्रणाली के तहत बसों की संचालन व्यवस्था, माइलेज और यात्रियों की सुरक्षा पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। परिवहन निगम प्रबंधन ने इस प्रोजेक्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हादसा...खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत, एक घायल रेस्क्यू

कंट्रोल रूम से होगी बसों की रियल-टाइम ट्रैकिंग

परिवहन निगम की एमडी रीना जोशी ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जीपीएस डिवाइस लगाने से बसें निर्धारित रूट से ही चलेंगी, जिससे उनका माइलेज भी बेहतर होगा। बसों की लाइव लोकेशन एक ही कंट्रोल रूम से ट्रैक की जा सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सीसीटीवी कैमरों से बढ़ेगी सुरक्षा

रोडवेज बसों में पहले भी कैमरे लगे थे, लेकिन उनकी लाइव मॉनिटरिंग की सुविधा नहीं थी। वर्तमान में किसी भी घटना की फुटेज बस में लगी हार्ड डिस्क से निकाली जाती है, जिससे निगरानी प्रक्रिया जटिल हो जाती है। अब कंट्रोल रूम से बसों की रियल-टाइम लाइव फुटेज देखी जा सकेगी। इससे यात्रियों की शिकायतों का निवारण तुरंत संभव होगा, साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर भी अधिक अनुशासन में रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जल्द बनेगी नई आवास नीति, प्रमुख शहरों और तीर्थस्थलों की धारण क्षमता होगी तय

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

एमडी रीना जोशी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर फिलहाल काम जारी है। पहले कंपनियों से प्रस्ताव (RFP) मंगवाए जाएंगे, इसके बाद ही योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। यह नई व्यवस्था लागू होने के बाद उत्तराखंड रोडवेज की बस सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई...फायर एनओसी के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते लीडिंग फायरमैन गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page