Nainital: बाइक सवार दंपती पर बाघ का हमला…पत्नी को जंगल में घसीटने लगा बाघ, पति की सूझबूझ से बची जान

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में बाघ के हमले से दहशत फैल गई। ग्रासलैंड क्षेत्र में मवेशियों के लिए घास लेने जा रहे बाइक सवार दंपती पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बाघ ने महिला का हाथ अपने जबड़े में दबाया और उसे जंगल की ओर घसीटने लगा। पत्नी को बाघ के चंगुल में फंसा देख पति ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, टेड़ा निवासी 50 वर्षीय बबली देवी पत्नी दर्शन सिंह बुधवार सुबह अपने पति के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जा रही थीं। जैसे ही उनका बाइक सवार दंपती कोसी रेंज के ग्रासलैंड क्षेत्र में पहुंचा, अचानक बाघ ने चलती बाइक पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद बाघ ने बबली देवी को दबोच लिया और जंगल की ओर खींचने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा में अग्निवीर अभ्यर्थी की निर्मम हत्या का खुलासा, दो माह पुरानी रंजिश में घर में घुसकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

अचानक हुए हमले से घबराए पति दर्शन सिंह ने पत्नी को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। उनके लगातार हो-हल्ला करने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस तरह पति की सूझबूझ से महिला की जान बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम की फ्लीट में बड़ी लापरवाही, वाहन समय पर स्टार्ट न होने पर आरक्षी चालक निलंबित

वन विभाग की टीम ने जिप्सी से पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पर्यटकों की जिप्सी की मदद से घायल महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया। महिला की पीठ पर बाघ के पंजों के निशान बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कैंची धाम मेले के लिए मेगा ट्रैफिक प्लान लागू...13 से 16 जून तक कई मार्गों पर डायवर्जन, शटल सेवा से पहुंचेंगे श्रद्धालु

घटनास्थल पर बढ़ाई गई गश्त, बाघ की निगरानी शुरू

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को देखते हुए घटनास्थल के आसपास वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घटनास्थल के आसपास अकेले न जाएं और सतर्कता बरतें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page