रुद्रप्रयाग-चमोली में बादल फटने से हाहाकार, कई परिवार मलबे में फंसे

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। जिले के बसुकेदार तहसील के बड़ेथ डुंगर तोक और चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आए मलबे में कई परिवार फंस गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी केस की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया कंटेंट की जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क साधा है। उन्होंने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने और प्रभावितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नैनीताल से दिल्ली–देहरादून के लिए अतिरिक्त बसें, होली पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रशासनिक अमला मौके पर डटा हुआ है और रेस्क्यू टीमें प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: शहीद भगत सिंह की जयंती पर गौसेवकों ने किया रक्तदान, टीम जोगेंद्र राणा जोगी ने लगाया शिविर

You cannot copy content of this page