वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग…16 बुजुर्गों की मौत, 15 को बचाया गया

खबर शेयर करें

मनाडो (इंडोनेशिया): इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावासी प्रांत में स्थित मनाडो इलाके में एक रिटायरमेंट होम (वृद्धाश्रम) में रविवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह रिटायरमेंट होम एक एकमंजिला मकान में संचालित हो रहा था। घटना के समय वहां रहने वाले बुजुर्ग सो रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट पर...Video

जलने और दम घुटने से हुई मौतें
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतकों में से 15 बुजुर्गों की मौत जलने के कारण हुई, जबकि एक व्यक्ति की जान दम घुटने से गई। मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजनों को अस्पताल बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप की नई टैरिफ नीति पर बवाल, 25 राज्यों ने अमेरिका में ठोका मुकदमा

दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू में आई आग
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।

बिजली की खराब फिटिंग से आग लगने की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग लगने की संभावित वजह बिजली की फिटिंग में खराबी हो सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने की असल वजह की पुष्टि की जाएगी। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं प्रशासन ने रिटायरमेंट होम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सूरत में बनवाया नकली हीरा, सिंगापुर में रची करोड़ों की चोरी की साजिश...भारतीय नागरिक को 2 साल से अधिक की जेल

You cannot copy content of this page