भारत-पाक मैच रद्द, शिखर धवन ने नाम लिया वापस – डब्ल्यूसीएल ने मांगी माफी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (डब्ल्यूसीएल) में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला रद्द कर दिया गया है। यह मुकाबला रविवार रात 9 बजे एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना था, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की आपत्ति के बाद आयोजकों को इसे रद्द करना पड़ा।

डब्ल्यूसीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “हम क्रिकेट से प्रेम करते हैं और खेल प्रेमियों को यादगार अनुभव देना चाहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अन्य खेल प्रतियोगिताएं होती देख हमने यह मैच आयोजित करने की सोची, लेकिन हो सकता है कि इस प्रक्रिया में हम अनजाने में कुछ भावनाएं आहत कर बैठे हों। हम भारत के उन महान क्रिकेटरों को असहज नहीं करना चाहते जिन्होंने देश का नाम ऊंचा किया है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खेलते समय नदी में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत

बयान में आयोजकों ने स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच जियोपॉलिटिकल हालात को देखते हुए मैच रद्द करना ही उचित कदम है। साथ ही उन्होंने किसी की भी भावना आहत होने पर खेद जताया और सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  रामबन में अमरनाथ यात्रियों की तीन बसें आपस में टकराईं, 36 श्रद्धालु घायल

उधर, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार रात इस मुकाबले से अपना नाम वापस लेने की घोषणा कर दी। धवन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक ई-मेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, “जो कदम 11 मई को लिया था, उस पर आज भी अडिग हूं। देश से बढ़कर कुछ नहीं। जय हिंद!”

धवन के उस ई-मेल में लिखा गया है कि उन्होंने पहले ही आयोजकों को सूचित कर दिया था कि वे पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। यह फैसला भारत-पाक के बीच मौजूदा तनाव और सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 8 अप्रैल से लागू नए किराए

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली थी। इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page