हल्द्वानी: संस्कृत महाविद्यालय में नकल कराई, प्रभारी प्राचार्य पद से हटाए गए

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय में नकल और अनियमितताओं के चलते संस्कृत शिक्षा निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। परीक्षा के दौरान छात्रों को नकल कराए जाने और अन्य लापरवाहियों के आरोप में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी को पद से हटा दिया गया है।

संस्कृत शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि 10 जून को महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। उस समय उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार की शास्त्री और आचार्य परीक्षाएं चल रही थीं। निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या एक में शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हो रही थी, जहां दो छात्र मोबाइल से नकल करते पकड़े गए, जबकि एक छात्र के पास तंबाकू के तीन पाउच मिले।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: NH पर बेतरतीब कट बना काल...ऑटो-कार भिड़ंत में महिला की मौत, एक ही परिवार के 8 घायल

निदेशक और सहायक निदेशक यशोदा प्रसाद सिमल्टी द्वारा किए गए निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि परीक्षा की निगरानी में घोर लापरवाही बरती गई। आदेश पत्र में उल्लेख है कि प्रभारी प्राचार्य की ओर से जानबूझकर छात्रों को सामूहिक नकल कराई गई। इसके अलावा कॉलेज में कई अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कलसिया नाले पर बनेगा अधिक भार क्षमता का वैली मोटर ब्रिज, निर्माण से पहले वैकल्पिक मार्ग पर प्रशासन सतर्क

इन सभी आधारों पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्राचार्य को उनके पद से हटाने का आदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: रामा पैनल्स कंपनी पर इनकम टैक्स विभाग का छापा, करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का संदेह

You cannot copy content of this page