नैनीताल में पारिवारिक नाराजगी के चलते किशोरी ने झील में कूदकर दी जान

खबर शेयर करें

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में पारिवारिक कहासुनी के बाद एक 13 वर्षीय किशोरी ने झील में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद झील से शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, मल्लीताल आयारपाटा निवासी संजय की बेटी अंजलि का गुरुवार सुबह अपने भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद के बाद मां ने दोनों बच्चों को डांटा, जिससे नाराज होकर अंजलि सुबह करीब नौ बजे घर से निकल गई। बेटी के लंबे समय तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल: मदरसों व अल्पसंख्यक विद्यालयों में लागू होगा बोर्ड पाठ्यक्रम, सीएम धामी का ऐलान

पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में अंजलि को झील किनारे ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास जाते देखा गया। मौके से उसकी चप्पल बरामद होने के बाद झील में कूदने की आशंका जताई गई। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने झील में सर्च अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, दिल्ली में नए वेरिएंट से 60 वर्षीय महिला की मौत पहली मौत

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने झील से किशोरी का शव बरामद किया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नगर निगम की दुकानों का किराया पांच गुना बढ़ाने का विरोध, व्यापारियों ने मेयर से की प्रस्ताव वापस लेने की मांग

You cannot copy content of this page