हल्द्वानी: नगर आयुक्त ने किया ट्रंचिंग ग्राउंड और एमआरएफ प्लांट का निरीक्षण, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर आयुक्त ने बुधवार को ट्रंचिंग ग्राउंड और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लेगसी वेस्ट के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, विधायकों से पहचान बताकर लोगों को फंसाता था आरोपी

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को एमआरएफ प्लांट को जल्द से जल्द संचालित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को गति मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल में उत्तराखंड करेगा टूरिज्म कॉन्क्लेव की मेजबानी, वेडिंग और एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

उन्होंने कहा कि प्लांट के संचालन से न केवल शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

You cannot copy content of this page