Haldwani: पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी का विस्तार, कनिका वासुदेवा ने सौंपी जिम्मेदारियां

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल ब्लू स्काई में पंजाबी वूमेंस क्लब, हल्द्वानी की वर्ष 2026-2028 की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संस्था की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए क्लब की आगामी गतिविधियों को लेकर रूपरेखा साझा की।

इस अवसर पर संस्था की संरक्षक एवं अध्यक्ष ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शैश पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने कहा कि पंजाबी वूमेंस क्लब हर वर्ष सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करता रहा है। आने वाले समय में भी क्लब नई कार्ययोजना के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather : आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-ओलावृष्टि के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से समय-समय पर करवाचौथ मेला, लोहड़ी मेला, रक्तदान शिविर और निशुल्क चिकित्सा शिविर समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकजुटता के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद का प्रयास किया जाता है।

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में रीना मानसेरा, रश्मि राजपाल, उपमा सेठी, नीलिमा सडाना, नीतू साहनी, प्रिया सहगल, पूनम क्वात्रा और किरण कक्कड़ को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार 50 प्लस फुटबॉल खिलाड़ी इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित, आबू धाबी में दिखाएंगे दम

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संगीता गांधी, नीति थरेजा, पूजा बग्गा, कनी मल्होत्रा और चेष्टा सडाना को दी गई है। महामंत्री पद पर आस्था गुंबर और ऐमा साहनी को जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह सचिव पद पर गुंजन सडाना, सीमा बत्रा, एकता वर्मा और भूमिका बांगा को मनोनीत किया गया है। संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी बबीता जुनेजा, ज्योति अरोड़ा और आकांक्षा सूरी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: शस्त्रों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस निरस्त...डीएम बोले- कानून व्यवस्था से समझौता नहीं

कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना गुलाटी तथा सह-कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना जुनेजा और शालिनी गुंबर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मीडिया प्रभारी सुरभि राजपाल को बनाया गया है।

किट्टी प्रभारी की जिम्मेदारी आंचल खन्ना, संजू अरोड़ा, अंजु मोंगा और सरिता नरूला को सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संस्था के सामाजिक और सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page