Uttarakhand: मानसून की विदाई से पहले बदलेगा मौसम, पहाड़ी जिलों में 26 सितंबर तक बारिश के आसार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। प्रदेश से मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कुछ स्थानों पर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। इसे देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। विशेषकर बारिश के दौरान पर्वतीय मार्गों पर सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, मसूरी में मजदूर की मौत

इन जिलों में बारिश के आसार

21 से 26 सितंबर के बीच चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार

वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ सकता है और दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

25 से 30 सितंबर के बीच मानसून की विदाई संभव

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार नहीं हैं। हालांकि बारिश की गतिविधियां सीमित क्षेत्रों तक ही रहने की संभावना है। प्रदेश से मानसून की विदाई 25 से 30 सितंबर के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्यार, सगाई और साजिश: मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर रची मौत की पटकथा, सीसीटीवी के एक सुराग ने खोला राज

You cannot copy content of this page