हल्द्वानी में आज छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, 30 हजार उपभोक्ता होंगे परेशान, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में मंगलवार को हजारों उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण खंड शहर के अंतर्गत आने वाले कालाढूंगी रोड चौराहा और 13 बीघा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। इस दौरान लगभग 30 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 220 केवी कमलुवागांजा उपकेंद्र से निकलने वाले 33 केवी फीडरों को टीबीसी बसवे से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए शटडाउन लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी पहल...300 बेड के अस्पताल और MBBS की 100 सीटों के साथ रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी

पिटकुल के अधिशासी अभियंता पंकज आर्या ने बताया कि टीबीसी बसवे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इसे फीडरों से जोड़ा जा रहा है। इस तकनीकी व्यवस्था के लागू होने के बाद किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में पूरे फीडर को बंद नहीं करना पड़ेगा, केवल प्रभावित क्षेत्र में ही बिजली आपूर्ति बाधित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में एक और वायरल वीडियो से हलचल, पिथौरागढ़ के सिपाही अमित कुमार का वीडियो चर्चा में

इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली संकट:

  • रामपुर रोड
  • बरेली रोड
  • बाजार क्षेत्र
  • आजादनगर
  • धान मिल
  • उजालानगर
  • मंडी
  • नई बस्ती

इन कॉलोनियों और मोहल्लों में रहेगी कटौती:

  • मंगलपड़ाव गली नंबर दो से चार
  • मेडिकल कॉलेज
  • पर्वतीय मोहल्ला
  • हिमालया फार्म
  • इंदिरानगर बड़ी रोड
  • गौजाजाली
  • शनि बाजार
  • गल्ला मंडी
  • मयूर विहार
  • जोशी कॉलोनी
  • अलकनंदा कॉलोनी
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भवाली-सेनिटोरियम रोड पर दर्दनाक हादसा...खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार समेत पांच की मौत

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि में संयम बरतें और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद भविष्य में मरम्मत या फॉल्ट की स्थिति में उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा होगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page