उत्तराखंड: जमीन सौदे के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी, दो प्रॉपर्टी डीलरों पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

काशीपुर। जमीन बेचने के नाम पर 1.15 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने दो प्रॉपर्टी डीलरों पर 10 एकड़ जमीन का सौदा तय कर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जसपुर खुर्द स्थित कृष्णा विला कॉलोनी, शगुन गार्डन के निकट निवासी अक्षय भल्ला ने आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम सांडखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर जगजीत सिंह और लवजीत सिंह ने एक दिसंबर 2020 को उसे ग्राम जैतपुर घोसी में 10 एकड़ कृषि भूमि दिखाई और खुद को उसका मालिक बताया। दोनों की बातों पर भरोसा कर अक्षय भल्ला ने 40 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन का सौदा तय कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC: उत्तराखंड में 29 सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू

पीड़ित के अनुसार, बयाना और भुगतान के तौर पर उसने अलग-अलग तिथियों में कुल 1 करोड़ 15 लाख रुपये आरोपियों को दिए। पांच नवंबर 2020 को 20 लाख रुपये और 11 नवंबर 2020 को 14 लाख रुपये केनरा बैंक खाते से जगजीत सिंह के आईसीआईसीआई बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा, तीन दिसंबर 2020 को पांच लाख और सात दिसंबर 2020 को 10 लाख रुपये उसकी फर्म गजराज ट्रैवल्स रिसॉर्ट्स के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से दिए गए। वहीं, 19 दिसंबर 2020 को उसकी ताई सीमा रानी के खाते से छह लाख रुपये का चेक लवजीत सिंह को दिया गया। इसके साथ ही करीब 60 लाख रुपये नकद भी दोनों को सौंपे गए। आरोपियों ने आश्वासन दिया था कि तीन वर्ष के भीतर जमीन की रजिस्ट्री पीड़ित के नाम करा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली दंगा मामला: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 5 अन्य आरोपियों को मिली जमानत

अक्षय भल्ला ने बताया कि दिसंबर 2024 में उसे जानकारी मिली कि जिस जमीन को आरोपी अपनी बता रहे थे, उसका मालिक कोई अन्य व्यक्ति है। ऑनलाइन खतौनी की जांच में भी यह स्पष्ट हो गया कि उक्त जमीन से लवजीत और जगजीत का कोई संबंध नहीं है। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को पता चला कि लवजीत सिंह रकम लेकर कनाडा भाग चुका है। वहीं, जगजीत सिंह से रुपये वापस मांगने पर उसने अभद्रता की और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 अप्रैल 2026

आईटीआई थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page