उत्तराखंड: चमोली में फिर हिली धरती, नारायणबगड़-कर्णप्रयाग तक महसूस हुए झटके, तीव्रता 3.7 दर्ज

खबर शेयर करें

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड में भूकंपीय गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार सुबह चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक खुले स्थानों में खड़े रहे।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10:27 बजे भूकंप के झटके चमोली, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल क्षेत्रों में महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 आंकी गई है। झटके हल्के थे, इसलिए किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, भवाली-भीमताल में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली के आसपास स्थित रहा। विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग को सूचित करने की अपील की है। उत्तराखंड में लगातार आ रहे छोटे झटकों ने लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रेशम उत्पादन से महिलाओं की आत्मनिर्भरता को लगे पंख, बाजार में बढ़ी उत्पादों की डिमांड...Video
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page