अवैध घुसपैठियों पर केंद्र सरकार सख्त, सभी राज्यों में बनेंगे डिटेंशन सेंटर

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अवैध विदेशी घुसपैठियों पर शिकंजा कसते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को डिटेंशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी गजट अधिसूचना में कहा गया है कि देश से बाहर निकाले जाने से पहले ऐसे लोगों को विशेष हिरासत केंद्रों में रखा जाएगा।

सरकार ने ‘आव्रजन एवं विदेशी आदेश, 2025’ के तहत विदेशी न्यायाधिकरणों की शक्तियों में भी विस्तार किया है। नए प्रावधानों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की नागरिकता संदिग्ध है और वह न्यायाधिकरण के सामने पेश नहीं होता, तो उसकी हिरासत का आदेश दिया जा सकेगा। साथ ही, जो व्यक्ति अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने में विफल रहेगा और जमानत भी प्रस्तुत नहीं कर पाएगा, उसे सीधे डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में जल्द तैनात होंगे 117 अस्थायी योग प्रशिक्षक

विदेशियों के रोजगार पर सख्ती
अधिसूचना में निजी क्षेत्र में विदेशियों को रोजगार देने को लेकर भी कड़े नियम लागू किए गए हैं। अब वैध वर्क वीजा रखने वाला कोई भी विदेशी नागरिक, स्थानीय प्राधिकरण की अनुमति के बिना बिजली, पानी, पेट्रोलियम जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कार्य नहीं कर सकेगा। वहीं, रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और मानवाधिकार जैसे क्षेत्रों में किसी विदेशी की नियुक्ति से पहले केंद्र सरकार की मंजूरी अनिवार्य होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रूसी हमले से दहला कीव, 5 बच्चों समेत 31 की मौत, 159 घायल

नेपाल-भूटान के नागरिकों को राहत
सरकार ने नेपाल और भूटान के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि उन्हें भारत आने-जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। यही छूट उन तिब्बती शरणार्थियों को भी दी गई है, जो वर्ष 1959 से लेकर 30 मई, 2003 तक भारत में प्रवेश कर चुके हैं और संबंधित अधिकारियों के पास पंजीकृत हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पैरों में तकलीफ के चलते प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
Ad

You cannot copy content of this page