गाजा संघर्ष पर तुर्किये का बड़ा फैसला : इजराइल से सभी रिश्ते खत्म, हवाई क्षेत्र भी बंद

खबर शेयर करें

इस्तांबुल। गाजा पर जारी सैन्य कार्रवाई को लेकर तुर्किये ने इजराइल के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। तुर्किये ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह इजराइल के साथ सभी व्यापारिक और आर्थिक रिश्ते खत्म कर रहा है। साथ ही इजराइली विमानों के लिए तुर्किये का हवाई क्षेत्र भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 30 जून तक खत्म होंगे शिक्षकों के सभी अटैचमेंट, मूल विद्यालय लौटना होगा अनिवार्य

विदेश मंत्री हकान फिदान ने स्पष्ट किया कि अब न तो तुर्किये के जहाज इजराइल के बंदरगाहों पर जाएंगे और न ही इजराइली जहाजों को तुर्किये में प्रवेश की अनुमति होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इजराइल ने अपनी सैन्य कार्रवाई तुरंत नहीं रोकी तो पूरा इलाका बड़े संघर्ष की चपेट में आ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  IGI एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: टेकऑफ से पहले इंजन में लगी आग, 232 यात्रियों को इमरजेंसी में निकाला गया
Ad

फिदान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और बड़ी ताकतों से अपील की कि वे इजराइल को समर्थन देना बंद करें और उसके खिलाफ ठोस कदम उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल, मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

गौरतलब है कि तुर्किये लंबे समय से गाजा पर हो रहे हमलों का विरोध करता रहा है। राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने कई बार इन हमलों को नरसंहार बताया है और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तुलना हिटलर से कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page