घने कोहरे का कहर: दिल्ली-एनसीआर सफेद चादर में लिपटा, उड़ानें प्रभावित, सड़कों पर रेंगा ट्रैफिक

खबर शेयर करें

राजधानी में दृश्यता 50 मीटर से भी कम, गलन भरी ठंड से बढ़ी परेशानी, न्यूनतम तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली: दिल्ली में आज सुबह घने से बहुत घने कोहरे ने राजधानी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। अक्षरधाम मंदिर समेत शहर के कई इलाकों में चारों ओर सफेद चादर बिछी नजर आई। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल का पहला मिशन: 12 जनवरी को PSLV-C62 से उड़ेगा इसरो का उन्नत निगरानी उपग्रह EOS-N1

Fog Alert in Delhi: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें विलंबित रहीं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट की लेटेस्ट स्थिति चेक करने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्जनों फ्लाइट्स पर कोहरे का असर पड़ा है, हालांकि एयरपोर्ट पर परिचालन सीएटी-III लो विजिबिलिटी प्रोसीजर के तहत जारी है।

दिल्ली-एनसीआर में धूप निकलने के बावजूद गलन वाली ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली है। बुधवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में पारा 2.0 डिग्री, गाजियाबाद में 4.8 डिग्री, गुरुग्राम में 0.8 डिग्री और फरीदाबाद में 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  चीन में मिला कोरोना जैसा नया वायरस, जानवरों से इंसानों में फैलने का खतरा

फरीदाबाद में दो-तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया। वाहन चालकों को कोहरे के साथ बढ़ी ठंड का भी सामना करना पड़ा, खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुबह का सफर काफी मुश्किल भरा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली टक्कर पर 13 वर्षीय किशोर की हत्या, दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए

सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे ने मानो कहर बरपा दिया। शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा और भी अधिक गहरा रहा, जहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगाना पड़ा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page