Nainital: नैनीताल में प्राइवेट वाहनों से टैक्सी संचालन पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए कार्रवाई के निर्देश

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में प्राइवेट वाहनों को टैक्सी के रूप में चलाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवैध टैक्सी संचालन के खिलाफ नियमित चेकिंग अभियान चलाने और कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में कई निजी वाहन अवैध रूप से टैक्सी संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह गैरकानूनी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाश, बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर जेवर-नकदी लूट ले गए

उन्होंने कहा कि प्राइवेट वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है। यदि ऐसे वाहनों से कोई दुर्घटना होती है तो यात्रियों को बीमा और मुआवजा जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दोमुंहा सांप के साथ तीन गिरफ्तार

आयुक्त ने उत्तराखंड पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अगले 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान की जाए, जो निजी वाहन होने के बावजूद टैक्सी के रूप में संचालित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी की जन्मशती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्मारक डाक टिकट का हुआ विमोचन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और स्वामियों के खिलाफ चालान के साथ कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। प्रशासन के इस फैसले के बाद नैनीताल में अवैध टैक्सी संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page