NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन…पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संसद के भीतर हंगामे के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संसद से पैदल मार्च करते हुए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मार्च का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि वे छात्रों के साथ हुए अन्याय पर जवाब मांगने के लिए प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले की जिम्मेदारी लेने से बच रही है और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने से भी पीछे हट रही है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है और सरकार इस गंभीर विषय पर मौन है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: पति के नास्तिक होने पर पत्नी ने मांगा तलाक, मामला पहुंचा हाईकोर्ट...न्यायालय ने दंपति को परामर्श के लिए भेजा

मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि आज देश का छात्र खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उनका आरोप था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार कमजोर हुई है और शिक्षा व्यवस्था पर कुछ बड़े कारोबारी घरानों तथा एक विशेष संस्था का प्रभाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले पर देश के सामने जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में बड़ा हादसा: एरिज़ोना में मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश, चार की मौत

प्रदर्शन की सबसे चर्चित तस्वीर तब सामने आई जब राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने अपने हाथों में सांकेतिक हथकड़ियां पहनकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह छात्रों की आवाज दबाए जाने और लोकतांत्रिक विरोध पर अंकुश का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मदर्स डे पर ‘माँ’ के सम्मान में सजे गीत, कविता और नृत्य के रंग

पीएम आवास के बाहर धरने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की, लेकिन नेताओं के नहीं मानने पर कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस की बसें भी तैनात रहीं और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page