उत्तराखंड: पिथौरागढ़-बागेश्वर में तेज बारिश का येलो अलर्ट, पांच जून तक मौसम बिगड़े रहने के आसार

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में आज मौसम ने करवट ले ली है। एक ओर जहां मैदानी जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, वहीं पर्वतीय इलाकों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ है और श्रद्धालुओं की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हल्द्वानी में किसान आत्महत्या मामला...CM धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रांति पर खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

इसके अतिरिक्त, प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश भर में 5 जून तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने तैयार की रूपरेखा

मौसम में आए इस बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं कृषि कार्यों के लिए भी यह बारिश उपयोगी मानी जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील करते हुए लोगों से अलर्ट रहने को कहा है।

You cannot copy content of this page