जब प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे ‘छोटा भीम’ और ‘डोरेमॉन’, सोनल कौशल ने अपनी वॉइस कला से किया मंत्रमुग्ध

खबर शेयर करें

वृंदावन। मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सोनल कौशल हाल ही में वृंदावन के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में पहुंचे और श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोनल अपनी आवाज के जादू और ह्यूमर से महाराज और वहां मौजूद भक्तों को हंसाते और मंत्रमुग्ध करते दिख रही हैं।

Voice Artist Sonal Kaushal Charms Maharaj with Her Talent: वीडियो में सोनल ने अपने हुनर और भक्ति का अद्भुत मिश्रण पेश किया। सबसे पहले उन्होंने भगवान कृष्ण की आवाज निकालकर माहौल को भक्तिभरित किया। इसके बाद ‘छोटा भीम’ की आवाज में कहा, “हेलो दोस्तों, मैं हूं छोटा भीम और आज मैं वृंदावन आया हूं महाराज जी से मिलने।” इसके तुरंत बाद उन्होंने ‘डोरेमॉन’ की आवाज में कहा, “महाराज जी, मैं हूं डोरेमॉन और मैं आपके सामने कहना चाहता हूं—राधा राधा।” यह सुनकर वहां मौजूद सभी भक्त हंसते-हंसते भक्ति में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू से श्रीनगर तक दौड़ेगी वंदे भारत...अंतिम चरण में तैयारियां, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

वीडियो में एक प्यारा पल तब भी देखने को मिला, जब सोनल ने महाराज जी से पूछा कि वह राधा रानी से कैसे मिल सकती हैं। इस पर महाराज श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “राधा राधा।” यह उत्तर सुनकर वहां मौजूद सभी भक्त भाव-विभोर हो गए और यह क्षण सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इश्क का खतरनाक ड्रामा: शादी की जिद में प्रेमी 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, पेट्रोल लेकर दी आत्मदाह की धमकी

सोनल कौशल 34 वर्ष की हैं और बच्चों के लोकप्रिय कार्टून किरदारों की आवाज देने के लिए जानी जाती हैं। 13 साल की उम्र में ही उन्होंने ‘डोरेमॉन’ के लिए डबिंग शुरू कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने ‘छोटा भीम’ में भीम, ‘शिनचैन’, ‘द पावरपफ गर्ल्स’ में बबल्स, ‘द ग्रिम एडवेंचर्स ऑफ बिली एंड मैंडी’ में मैंडी, ‘बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज’ में हार्ली क्विन, ‘पोकेमॉन’ में पिकाचू, ‘इनक्रेडिबल्स 2’ में वायलेट और ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ में सीता को अपनी आवाज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से रिहा होकर सिरसा डेरा जाएगा

सोनल ने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है, जिनमें ‘थोर: लव एंड थंडर’, ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’, स्कारलेट जोहानसन की फिल्म ‘हर’ और एमी जैक्सन की फिल्म ‘फ्रीकी अली’ शामिल हैं। उनकी यह भक्ति और कला से भरी वृंदावन यात्रा सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है और लाखों लोगों के दिल जीत रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page