भारत की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव, नए CDS और नौसेना प्रमुख की नियुक्ति

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारत सरकार ने सशस्त्र बलों के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए दो अहम नियुक्तियों का ऐलान किया है। सरकार ने एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है, जबकि कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख बनाया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एनएस राजा सुब्रमणि 30 मई 2026 को वर्तमान CDS अनिल चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद पदभार संभालेंगे। इसके साथ ही वह डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के सचिव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। CDS का पद तीनों सेनाओं थल, जल और वायु के बीच समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से बनाया गया है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसलों में सरकार का प्रमुख सैन्य सलाहकार होता है।

यह भी पढ़ें 👉  Accident: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने फ्लाईओवर पर खड़े चार दोस्तों को कुचला, सभी की मौत

करीब चार दशक के अनुभव वाले राजा सुब्रमणि को पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम और वीएसएम जैसे कई सैन्य सम्मान मिल चुके हैं। वह सेना के वाइस चीफ और सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-सी जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप से भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने की अपील

वहीं, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 31 मई 2026 को भारतीय नौसेना के नए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (CNS) का पद संभालेंगे। अभी वह मुंबई स्थित वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख हैं और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।

1987 में नौसेना में कमीशन प्राप्त करने वाले स्वामीनाथन कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के अलावा ब्रिटेन के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, करंजा के कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर और अमेरिका के यूएस नेवल वॉर कॉलेज से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से मचा सियासी हड़कंप

सरकार की इन नियुक्तियों को सशस्त्र बलों में नेतृत्व परिवर्तन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए नेतृत्व के तहत भारत संयुक्त सैन्य रणनीति, रक्षा तैयारियों और समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page