टी20 क्रिकेट में इतिहास: इंडोनेशिया के गेडे प्रियांदना ने एक ओवर में झटके 5 विकेट, हैट्रिक से पलटा मैच

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के 28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेडे प्रियांदना ने टी20 क्रिकेट में ऐसा ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया, जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रियांदना ने एक ही ओवर में 5 विकेट चटकाकर नया इतिहास रच दिया। इस ओवर में हैट्रिक भी शामिल रही, जो इस उपलब्धि को और खास बनाती है।

यह ऐतिहासिक पल इंडोनेशिया और कंबोडिया के बीच खेली जा रही 8 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में देखने को मिला। 23 दिसंबर को बाली में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर कंबोडिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडोनेशिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से धर्म केसमा ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 110 रन की पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, पति बना रास्ते का कांटा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंबोडिया की टीम 15 ओवर के बाद 106 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी और मुकाबला रोमांचक स्थिति में था। इसी दौरान कप्तान ने गेंद गेडे प्रियांदना को सौंपी और यहीं से मैच का रुख पूरी तरह बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  बहरीन में ‘भारतीय जासूस’ की गिरफ्तारी का दावा फर्जी, सरकार ने किया खंडन, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को बताया झूठ

प्रियांदना ने अपने ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। इसके बाद एक डॉट बॉल फेंकी और फिर अगली दो गेंदों पर दो और बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इस ओवर में सिर्फ एक वाइड गई और कंबोडिया की पूरी टीम 107 रन पर सिमट गई। इंडोनेशिया ने यह मुकाबला 60 रन से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जंगली हाथी का हमला...घास लेने गए वन गुर्जर की मौत, वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची

गौरतलब है कि घरेलू टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 5 विकेट लेने का कारनामा इससे पहले केवल दो बार हुआ है। बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन (विक्टरी डे टी20 कप 2013-14) और भारत के अभिमन्यु मिथुन (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय टी20 (T20I) क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है, जब किसी गेंदबाज ने एक ही ओवर में 5 विकेट झटके हों।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page