भीषण सड़क हादसा: रोडवेज और निजी बस की टक्कर, तीन की मौत, 20 से अधिक घायल

खबर शेयर करें

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर सिंह हवेली के पास सुबह करीब पांच बजे रोडवेज बस और एक निजी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि निजी बस के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएल में शतकों के ‘किंग’: विराट कोहली से जोस बटलर तक, इन बल्लेबाजों का दबदबा

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। क्षतिग्रस्त बसों को क्रेन की मदद से हटवाने के बाद यातायात बहाल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुणे में सड़क हादसा देख रुके उपमुख्यमंत्री अजित पवार, घायल युवक को खुद भिजवाया अस्पताल

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक हत्याकांड: बोरे में मिला युवती का सिर कटा शव, प्राइवेट कंपनी की HR मैनेजर की बेरहमी से हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
Ad

You cannot copy content of this page