Weather Update: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, पांच जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार, 17 अक्तूबर को पांच जिलों में हल्की बारिश और 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। ऐसे में पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 2 फरवरी
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page