Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 11 जिलों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप से बढ़ रही गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 11 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून और उत्तरकाशी में तीव्र वर्षा के आसार जताए गए हैं। वहीं, शुक्रवार को भी पांच जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

11 जिलों में खराब मौसम की चेतावनी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा स्थापना दिवस पर शुरू करेगी ‘गांव चलो अभियान’, कार्यकर्ता घर-घर फहराएंगे पार्टी का ध्वज

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। देहरादून और उत्तरकाशी में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 3 फरवरी 2026

शुक्रवार को पांच जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

धूप और गर्मी के बीच बदलेगा मौसम

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पेंशनरों के लिए राहत, बैंक हड़ताल से पहले 26 सितंबर तक खाते में आएगी सितंबर की पेंशन
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page