Weather Update: उत्तराखंड में बढ़ेगी तपिश…मैदानी जिलों में हीट वेव का खतरा, अगले दो दिन और चढ़ेगा पारा

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिनभर चटक धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी के तेवर और अधिक तीखे हो सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दो दिन बाद प्रदेश के कई जिलों में उष्ण लहर (हीट वेव) की स्थिति बनने की आशंका है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर लू जैसे हालात बन सकते हैं। तापमान बढ़ने के साथ लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हालांकि मौसम ने कुछ राहत दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वहां मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में हालात अब भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। यहां पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है और दोपहर की तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी देहरादून में दिनभर चल रही गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: वन पंचायत भूमि में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बिल्डर्स पर सख्त कार्रवाई

मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: मर्डर मिस्ट्री का खुलासा...युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने के मामले में 2 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहने के बाद इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है। बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page