Uttarakhand: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा…100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले की सल्ट तहसील के महरौली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौलेखाल से रुडोली की ओर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के पास हुई। देर रात हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने और चालक को बाहर निकालने के लिए राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर को देशभर में अधिसूचित बीमारी घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र व सभी राज्यों को नोटिस

हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान रमेश चंद्र रेखाड़ी के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए देवायल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वान: 24 घंटे में दो शातिर झपटमार गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  111 दिन बाद थमी अमेरिका-ईरान तनातनी...ऐतिहासिक 14-सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर, खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

You cannot copy content of this page